Previous slide
Next slide

राजनांदगांव जिला के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

मुख्य अंश

Important-facts-about-Rajnandgaon-District

  • जिला राजनांदगांव 26 जनवरी 1973 को तात्कालिक दुर्ग जिले से अलग हो कर अस्तित्व में आया।
  • रियासत काल में राजनांदगांव एक राज्य के रूप में विकसित था एवं यहाँ पर सोमवंशी, कलचुरी एवं मराठाओं का शासन रहा।
  • पूर्व में यह नंदग्राम के नाम से जाना जाता था।
  • यहाँ की रियासत कालीन महल, हवेली राज मंदिर यहाँ  की गौरवशाली समाज, संस्कृति, परंपरा एवं राजाओं की कहानी कहता है।
  • साहित्य के क्षेत्र में श्री गजानन माधव मुक्तिबोध, श्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी एवं श्री बल्देव प्रसाद मिश्र का योगदान विशिष्ठ रहा है।
  • 1 जुलाई 1998 को इस जिले के कुछ हिस्से को अलग कर एक नया जिला कबीरधाम की स्थापना हुई।
  • जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य भाग में स्थित है।
  • जिला मुख्यालय राजनांदगांव दक्षिण-पूर्व रेलवे मार्ग स्थित है।
  • राष्ट्रीय राज़ मार्ग 6 राजनांदगांव शहर से हो कर गुजरता है।
  • नजदीकी हवाई अड्डा माना (रायपुर) यहाँ से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है।