छत्तीसगढ़ की नदियां (Major rivers of Chhattisgarh): चार अपवाह तंत्र महानदी, गंगा, गोदावरी, नर्मदा है। जिसके अंतर्गत महानदी, शिवनाथ,अरपा, इंद्रावती, सबरी, लीलागर, हसदो, मांड, पैरी तथा सोंढूर प्रमुख नदियां है। महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा है।
बस्तर की नदियों को छोड़कर छत्तीसगढ़ की अन्य प्रमुख नदियां – शिवनाथ, अरपा, हसदो, सोंढूर, जोंक आदि महानदी में मिलकर इस नदी का हिस्सा बन जाती है।
महानदी तथा इसकी सहायक नदियां पुरे छत्तीसगढ़ का 58.48 प्रतिशत जल समेट लेती है।

छत्तीसगढ़ की नदियां (Major rivers of Chhattisgarh)
| क्र. | नदी का उद्गम और अंत | नदी का उद्गम और अंत |
|---|---|---|
| 1 | महानदी | सिहावा पहाड़ी से बंगाल की खाड़ी तक |
| 2 | शिवनाथ नदी- | पानाबरस (राजनांदगांव) पहाड़ी से शिवरीनारायण के पास महानदी में मिल जाती है |
| 3 | तांदूला नदी- | कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर तहसील के पहाड़ी से शिवनाथ नदी के साथ साथ बहती है |
| 4 | हसदो नदी- | मनेन्द्रगढ़ तहसील में कोरिया पहाड़ी के निकट रामगढ़ से शिवरीनारायण से 8 मील की दूरी में महानदी में मिल जाती है |
| 5 | खारून नदी- | दुर्ग जिले के दक्षिण पूर्व से निकलकर 80 किमी उत्तर की ओर बहकरसिमगा के निकट सोमनाथ नामक स्थान पर शिवनाथ में मिल जाती है। |
| 6 | जोंक नदी- | महासमुन्द के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर रायपुर जिले में बहते हुए पूर्व की ओर महानदी के दक्षिणी तट पर स्थित शिवरीनारायण के पास महानदी में मिलती है। |
| 7 | पैरी नदी- | रायपुर जिले में बिन्द्रानवागढ़ के निकट स्थित भाटीगढ़ पहाड़ी (493मी) से निकलकर रायपुर जिले के दक्षिणी भाग में बहते हुए राजिम के निकट महानदी में मिलती है। |
| 8 | माण्ड नदी- | यह नदी सरगुजा जिले की मैनपाट पठार के उत्तरी भाग से निकलती है। चन्द्रपुर के निकट महानदी में मिल जाती है। |
| 9 | ईब नदी- | इसका उद्गम जशपुर जिले के पण्डरापाट नामक स्थान पर खुरजा पहाड़ी से हुआ है। हीराकुंड नामक स्थान से 10 किमी पूर्व महानदी में मिलती है। |
| 10 | केलो नदी- | रायगढ़ जिले की घरघोड़ा तहसील में स्थित लुडे़ग पहाड़ी से उड़ीसा राज्य के महादेव पाली नामक स्थान पर महानदी में विलीन हो जाती है |
| 11 | बोराई नदी- | कोरबा के पठार से हुआ है उद्गम स्थल से दक्षिण दिशा में बहती हुई महानदी में विलिन हो जाती है। |
| 12 | दूध नदी- | कांकेर से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित मलाजकुण्डम पहाड़ी से पूर्व की ओर बहते हुए महानदी में मिल जाती है। |
| 13 | गंगा अपवाह तंत्र- | प्रदेश के लगभग 15 प्रतिशत गंगा अपवाह तंत्र का विस्तार है। बिलासपुर जिले के 5 प्रतिशत भाग, रायगढ़ जिले का 14 प्रतिशत भाग तथा सरगुजा जिले के 8 प्रतिशत भाग आता है। प्रदेश में सोन इसकी प्रमुख नदी है, जो पेन्ड्रा रोड तहसील के बंजारी पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर पूर्व से पश्चिम से ओर बहती हुई मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश को पार करते हुई गंगा नदी में मिल जाती है। |
| 14 | कन्हार नदी- | बिलासपुर जिले के उत्तरी पश्चिमी भाग में स्थित खुड़िया पठार के बखोना नामक पहाड़ी से शहडोल एवं सतना जिले की सीमा पर सोन नदी में मिल जाती है। |
| 15 | रिहन्द नदी- | यह नदी सरगुजा जिले के मैनपाठ के निकट 1088 मीटर ऊंची मातरिंगा पहाड़ी सेअपनी उद्गम स्थल से उत्तर की ओर बहती हुई यह सरगुजा बेसीन की रचना करती है। |
| 16 | गोदावारी अपवाह तंत्र- | गोदावरी महाराष्ट्र प्रदेश के नासिक जिले के त्रयम्बक नामक 1067 मीटर ऊंचे स्थान से निकलकर छत्तीसगढ़ की दक्षिणी सीमा बनाती हुई बहती है। |
| 17 | इन्द्रावती नदी- | उड़ीसा राज्य के कालाहांडी पठार से पश्चिम दिशा में बहते हुये यह गोदावरी में विलीन हो जाती है। |
| 18 | कोटरी नदी- | दुर्ग जिले की उच्च भूमि से निकलकर कांकेर जिले में इंद्रावती नदी में मिल जाती है। |
| 19 | शबरी नदी- | दंतेवाड़ा के निकट बैलाडीला पहाड़ी से आन्ध्रप्रदेश के कुनावरम् के निकट गोदावरी में मिल जाती है। |
| 20 | डंकिनी और शंखिनी नदी- | डंकिनी नदी का उद्गम डांगरी-डोंगरी तथा शंखिनी नदी का उद्गम बैलाडीला पहाड़ी से हुआ है। दंतेवाड़ा में ये दोनों नदियां आपस में मिल जाती हैं। |
| 21 | बाघ नदी- | राजनांदगांव जिले में स्थित पठार से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों के बीच की सीमा बनाती है। |
| 20 | नारंगी नदी- | बस्तर जिले की कोंडागांव तहसील से निकलती है। तथा चित्रकूट प्रपात के निकट इन्द्रावती में विलीन हो जाती है। |
छत्तीसगढ़ की नदियां (Major rivers of Chhattisgarh):
छत्तीसगढ़ की सबसे छोटी नदी कौन सी है ?
छत्तीसगढ़ में कुल कितने नदी है ?
छत्तीसगढ़ में कौन सी नदी उल्टी बहती है?
छत्तीसगढ़ को नदियों का प्रदेश कहा जाता है। यहाँ बहने वाली प्रमुख नदियाँ जैसे – महानदी, शिवनाथ, इन्द्रावती, हसदो आदि न केवल जीवनदायिनी हैं बल्कि राज्य के इतिहास, संस्कृति और भूगोल से भी जुड़ी हैं। यह लेख आपको छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों और जलप्रपातों से जुड़ी परीक्षापयोगी जानकारी प्रदान करेगा।
🔹 2. छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियाँ और तथ्य (Table)
| नदी का नाम | विशेषता | बहाव क्षेत्र | संबंधित स्थल / तथ्य |
|---|---|---|---|
| महानदी | जीवनरेखा, सबसे बड़ी नदी | 858 किमी (CG में 286 किमी) | गंगरेल बांध, हीराकुंड बांध |
| शिवनाथ | CG में सबसे लंबी | 290 किमी | दुर्ग, राजनांदगांव |
| इन्द्रावती | बस्तर की जीवनरेखा | चित्रकोट जलप्रपात | |
| हसदो | कोरबा, चांपा, मिनीमाता परियोजना | ||
| रिहन्द | सरगुजा की जीवनरेखा | सोन नदी की सहायक |
🔹 3. महत्वपूर्ण जलप्रपात एवं उनका स्थान
| जलप्रपात | नदी | जिला | विशेषता |
|---|---|---|---|
| चित्रकोट | इन्द्रावती | बस्तर | भारत का नियाग्रा |
| अमृतधारा | हसदो | कोरिया | लोकप्रिय पर्यटन स्थल |
| रानीदाह | जशपुर | रानी द्वारा आत्महत्या की कथा | |
| तीरथगढ़ | महादेव घुमड़ के नाम से प्रसिद्ध |
🔹 4. प्रश्नोत्तर संग्रह (MCQ Format)
- प्र. छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
(a) महानदी (b) शिवनाथ (c) हसदो (d) इन्द्रावती
✔ उत्तर – (b) शिवनाथ - प्र. चित्रकोट जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
✔ उत्तर – इन्द्रावती - प्र. रायपुर किस नदी के किनारे बसा है?
✔ उत्तर – खारुन नदी - प्र. बस्तर को दो भागों में विभाजित करने वाली नदी कौन-सी है?
✔ उत्तर – इन्द्रावती