जांजगीर – चांपा जिला के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

Important facts about Janjgir-Champa district

जांजगीर-चांपा
  • जिला जांजगीर-चांपा की स्थापना 25 मई 1998 को हुई थी।
  • जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ राज्य के मध्य स्थित होने के कारण इसे छत्तीसगढ राज्य के हृदय के रूप में माना जाता है।
  • जिला जांजगीर-चांपा के मुख्यालय जांजगीर कलचुरी वंश के महाराजा जाज्वल्य देव की नगरी है।
  • जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ राज्य के प्रमुख अनाज उत्पादक जिलों में से एक है।
  • यहां स्थित विष्णु मंदिर जांजगीर-चांपा जिलें के सुनहरे अतीत का प्रतीक है।
  • विष्णु मंदिर वैष्णव समुदाय की प्राचीन कलात्मकता की परिचायक है।
  • हसदेव परियोजना को जिला जांजगीर-चांपा के लिए जीवन वाहिनी के रूप में माना गया है।
  • इस परियोजना के तहत जिले के तीन चौथाई क्षेत्र को सिंचित किया जा रहा है।
  • जांजगीर-चांपा जिले का मुख्यालय जांजगीर है जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर स्थित है।
  • सडक मार्ग द्वारा जांजगीर, बिलासपुर जिले से 65 किमी और छत्तीसगढ राज्य की राजधानी रायपुर जिले से 175 किमी दूरी पर है।
  • साउथ-इस्टर्न-सेन्ट्रल रेल्वे जांजगीर-चांपा जिले के मुख्यालय जांजगीर से जुडा हुआ है।
  • यह मुम्बई-हावडा मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है।
  • रेल मार्ग द्वारा जांजगीर, छत्तीसगढ राज्य की राजधानी रायपुर की दूरी 152 किमी है।
  • जांजगीर-चांपा जिले के मुख्यालय से निकटतम रेल्वे स्टेशन नैला एवं चांपा स्टेशन है।

Leave a Reply