बिलासपुर जिला के महत्वपूर्ण तथ्य [Important facts about Bilaspur district]

बिलासपुर जिला के महत्वपूर्ण तथ्य [Important facts about Bilaspur district]

  •  “बिलासपुर” का नाम “बिलासा” नामक फिशर-महिला के नाम पर रखा गया है।
  • यह जिला 21.47° से 23.8° उत्तर अक्षांश और 81.14° से 83.15° पूर्व देशान्तर के बीच स्थित है।
  • बिलासपुर जिला उत्तर में कोरिया जिला, मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिला से जुडा है.
  • पश्चिम में मुंगेली और कबीरधाम जिला, दक्षिण में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला से जुड़ा है.
  • पूर्व में कोरबा और जांजगीर-चांपा जिला से घिरा हुआ है।
  • जिले का क्षेत्रफल 5815.87 वर्ग किलोमीटर है।
  • वर्तमान में बिलासपुर जिले में 8 तहसील, 7 ब्लॉक और 909 गांव शामिल हैं।
  • रायपुर-भिलाई-दुर्ग ट्राई-सिटी मेट्रो क्षेत्र के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य उच्च न्यायालय, बिलासपुर के गांव बोदरी में स्थित है।
  • जिला बिलासपुर को छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायधानी के नाम से भी जाना जाता है।
  • बिलासपुर उच्च न्यायालय एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है।
  • बिलासपुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।

Leave a Reply