नारायणपुर को मिला देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान

cg jhalak

नारायणपुर को मिला देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान: जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में 43 आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान नारायणपुर जिले ने हासिल किया। बीते छह माह के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए यह गौरवपूर्ण रैंकिंग मिली है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने नारायणपुर जिले की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन में जुटे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने।

नारायणपुर को मिला देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान
छत्तीसगढ़ के सभी जिलो के नाम

गौरतलब है कि एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक हुए जल-जीवन सर्वेक्षण 2023 में नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान मिला है। श्री बघेल ने कहा है कि जल जीवन मिशन में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति की सराहना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।राज्य में अब तक 25 लाख से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर राज्य ने 50 फीसद से अधिक का लक्ष्य पूरा कर लिया है। बीते एक पखवाड़े में एक लाख 27 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए जाने की उल्लेखनीय उपलब्धि भी छत्तीसगढ़ ने हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *