युवा साहित्यकार डिजेन्द्र को मिला युवा साहित्य रत्न सम्मान

सम्मान ग्रहण करते युवा साहित्यकार डिजेंद्र कुर्रे

भंवरपुर । काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच के तत्वाधान में रायगढ़ के खरसिया में छत्तीसगढ़ के 40 युवा साहित्यकार को काव्य कलश युवा साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।जिसमें बसना क्षेत्र के युवा कवि डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर को युवा साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि कोहिनूर के साहित्य सेवा समर्पण विगत 4 वर्ष से लगातार अनवरत रूप से जारी है। सतत पुस्तके प्रकाशित हो रही हैं। जिसमें कोहिनूर की आभा, मेरी ताकत है कलम, सतनाम चालीसा, सुमता के अंजोर, कोहिनूर दीवाना के अलावा 10 पुस्तक में संपादकीय एवं 25 पुस्तके साझा संकलन में शामिल हुआ है। इसके साथ साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में काव्य पाठ एवं अन्य प्रांतो में भी काव्य पाठ कर साहित्य सेवा की यात्रा जारी रखा है।साहित्य के अलावा शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। युवाओं को एक प्रेरणा संदेश देते हुए उन्होंने साहित्य पर कई पुस्तक लिखी हैं जिनके लिए उन्हें युवा साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया है।

उनके इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल विधायक बसना,समन्वयक संघ के प्रान्त अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा, अनिल साव,आरिफ बेग, संस्कार साहित्य मंच के साहित्यकार,काव्य कलश मंच के प्रमुख प्रियंका गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, राधेश्याम बघेल,राज्यपाल शिक्षक विनोद डड़सेना, लोकनाथ ताण्डेय, हितेंद्र पाण्डेय, गुलशन खम्हारी, अरविन्द सोनी सार्थक, नेहा ठेठवार, प्रीति रात्रे, प्रेमचंद साव के अलावा उनके साहित्य गुरु कौशल महंत ने बधाई दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *