छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण की प्रक्रिया कई दशकों तक चली, जिसके प्रमुख घटनाक्रम निम्नलिखित हैं:
छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण
क्रमांक | घटना | वर्ष |
---|---|---|
1 | मध्य प्रांत का गठन, राजधानी नागपुर, छत्तीसगढ़ एक जिला। | 2 नवंबर 1861 |
2 | मध्य प्रांत में पाँच संभागों का गठन, छत्तीसगढ़ एक स्वतंत्र संभाग, मुख्यालय रायपुर, 3 जिलों का निर्माण। | 1862 |
3 | जशपुर, सरगुजा, उदयपुर, चांगभखार एवं कोरिया रियासतों का छत्तीसगढ़ में विलय, संबलपुर बंगाल प्रांत में। | 1905 |
4 | पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का स्पष्ट रेखाचित्र अपनी पांडुलिपि में खींचा गया। | 1918 |
5 | रायपुर जिला परिषद द्वारा पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की माँग का संकल्प पारित। | 1924 |
6 | कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा पृथक छत्तीसगढ़ की माँग। | 1939 |
7 | ठाकुर प्यारेलाल द्वारा पृथक छत्तीसगढ़ माँग के लिए छत्तीसगढ़ शोषण विरोध मंच का गठन। | 1946 |
8 | स्वतंत्रता प्राप्ति के समय छत्तीसगढ़ मध्यप्रांत और बरार का हिस्सा। | 1947 |
9 | फजल अली की अध्यक्षता में भाषायी आधार पर राज्य पुनर्गठन आयोग के समक्ष पृथक राज्य की माँग। | 1953 |
10 | रायपुर के विधायक ठाकुर रामकृष्ण सिंह द्वारा मध्य प्रांत विधानसभा में पृथक छत्तीसगढ़ की माँग (प्रथम विधायी प्रयास)। | 1955 |
11 | डॉ. खूबचंद बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ महासभा का गठन, छत्तीसगढ़ का मध्य प्रदेश में विलय। | 1956 |
12 | डॉ. खूबचंद बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ भातृत्व संघ का गठन। | 1967 |
13 | शंकर गुहा नियोगी द्वारा पृथक छत्तीसगढ़ हेतु छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का गठन। | 1976 |
14 | शंकर गुहा नियोगी द्वारा छत्तीसगढ़ संग्राम मंच का गठन, पवन दीवान द्वारा पृथक छत्तीसगढ़ पार्टी का गठन। | 1983 |
15 | तत्कालीन साजा विधायक रविंद्र चौबे द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा में छत्तीसगढ़ निर्माण संबंधी अशासकीय संकल्प पारित। | 1994 |
16 | मध्य प्रदेश विधानसभा में छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए शासकीय संकल्प पारित। | 1 मई 1998 |
17 | लोकसभा में छत्तीसगढ़ निर्माण विधेयक प्रस्तुत और पारित, राज्यसभा में प्रस्तुत और पारित। | जुलाई-अगस्त 2000 |
18 | तत्कालीन राष्ट्रपति के आर नारायण द्वारा मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम को अनुमोदित। | 25 अगस्त 2000 |
19 | भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना, देश का 26वाँ राज्य बना। | 1 नवंबर 2000 |
20 | छत्तीसगढ़ का निर्माण मध्य प्रदेश के तीन संभागों के 16 जिलों से, रायपुर राजधानी घोषित, बिलासपुर में उच्च न्यायालय। | 1 नवंबर 2000 |
21 | छत्तीसगढ़ विधानसभा की प्रथम बैठक रायपुर के राजकुमार कॉलेज के जशपुर हाल में। | 14-20 दिसंबर 2000 |