News

छत्तीसगढ़ के जिले : रायगढ़ जिला के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

यहाँ आपको छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य बताने जा रहे हैं .

यह शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत के कारण छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध है|

आजादी के पूर्व रायगढ़ राज्य में अंग्रेजो का प्रत्यक्ष राज न होकर राजाओं का राज्य था|

भारत की आजादी के बाद भारतीय संघ में शामिल होने वाली पहली राज्य बनी जो मध्यप्रदेश राज्य में रायगढ़ जिले के रूप में शामिल किया गया|

महाराज मदन सिंह जी को रायगढ़ राज्य का संस्थापक मन जाता है|

पहले रायगढ़ संबलपुर राज्य का एक भाग था और मदन सिंह संबलपुर राजा के सामंत थे, पर कालान्तर में उन्होंने अपना स्वतंत्र राज्य स्थापित करा लिया था|

मदन सिंह जी के बाद उनके उत्तराधिकारी तखत सिंह, बेत सिंह, दिलीप सिंह, जुझार सिंह, देवनाथ सिंह, घनश्याम सिंह, भूपदेव सिंह और चक्रधर सिंह क्रमशः राजा बने|

चक्रधर सिंह महाराज स्वतंत्र रायगढ़ राज्य के अंतिम राजा थे|

रायगढ़ जिला के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

छत्तीसगढ़ के जिले

रुचि के स्थान

स्थान का नामविवरण
 राम झरनारायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 18 कि.मी. की दुरी पर राम झरना है| भगवान राम अपने वनवास के समय एक बार यहाँ आए थे और इस झरने का जल ग्रहण किये थे , इसीलिए इसका नाम राम झरना पडा|
 गोमर्डा अभयारण्यगोमर्डा अभयारण्य रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 60 कि.मी. की दुरी पर सारंगढ़ तहसील में स्थित है एवं 278 Sq. Kms. में फैला है| यहाँ विभिन्न जंगली जानवर जैसे की भालू, वनभैंस इत्यादि पाए जाते है
मंदिरगौरीशंकर मंदी, श्याम मंदिर, पहाड़ मंदिर (रायगढ़ में स्थित है|)
बंजारी मंदिर, रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 20 KM की दुरी पर स्थित है|
चंद्रहासिनी मंदिर, रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 30 KM की दुरी पर, चंद्रपुर (जिला – जांजगीर-चाम्पा) में स्थित है|
 पार्क कमला नेहरु पार्क, हरीतिमा, इंदिरा विहार
चक्रधर समारोहराजा चक्रधर सिंह ने गणेश पूजा के दौरान रायगढ़ में विभिन्न प्रकार की संगीत, साहित्य एवं खेलो का आयोजन कराया था जो कि निरंतर जारी है और अभी भी हर वर्ष संगीत, साहित्य एवं खेलो का आयोजन किया जाता है| इस आयोजन को उन्ही के सम्मान में चक्रधर समारोह का नाम दिया गया है| चक्रधर समारोह में देश – विदेश के ख्याति प्राप्त संगीतकार, साहित्यकार एवं खिलाडी सिरकत करते है और चक्रधर समारोह की ख्याति पुरे देश में है|

Get real time updates directly on you device, subscribe now.