अवैध फ्लाई ऐश परिवहन पर लगातार कार्यवाही सितम्बर माह तक 44 लाख 81 हजार का लगाया जा चूका जुर्माना

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने  फ्लाईऐश के समुचित व्यवस्था के बिना परिवहन व अवैध निपटान के संबंध में निर्देश दियें हुए है. जिस पर पर्यावरण विभाग लगातार जांच कर रहीं है. क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अंकुर साहू ने जानकारी दी है की सितम्बर माह तक विभिन्न उद्योगों के वाहनों पर अब तक कुल 44 लाख 81 हजार 900 रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध अपवहन करने वाले 01 उद्योग के 02 वाहनों पर 93 हजार 15 रूपये तथा अन्य स्थानों पर अवैध, अनियंत्रित अपवहन एवं समुचित व्यवस्था किये बिना परिवहन करने वाले 04 उद्योगों के 06 वाहनों पर 3 लाख 06 हजार 435 रूपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। इस तरह 05 उद्योगों के 08 वाहनों पर कुल 3 लाख 99 हजार 450 रूपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

विगत 01 वर्ष में 23 उद्योगों को व्यवस्था सुधार हेतु नोटिस एवं 02 उद्योगों को क्लोजर डायरेक्शन जारी किया गया है साथ ही उद्योगों द्वारा जांच के दौरान प्रदूषण रोकथाम करने में असफल रहने पर विगत 01 वर्ष में 7 लाख 76 हजार 250 रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

अवैध फ्लाईएश निस्तारण की शिकायत हेल्प लाईन नंबर  

 कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश अनुसार अवैध फ्लाई ऐश अवैध निस्तारण एवं समुचित व्यवस्था किये बिना परिवहन शिकायत के लिए फ्लाई ऐश व्हाट्सअप हेल्प लाईन नंबर +91- 7987033406 संपर्क करे.  शिकायत प्राप्ति पर मंडल द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *