छत्तीसगढ़ सामान्य परिचय
छत्तीसगढ़: सामान्य परिचय
- स्थापना: छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” कहा जाता है। यह मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के द्वारा 1 नवम्बर, 2000 को भारतीय संघ का 26वां राज्य बना।
- राजधानी: रायपुर
- भौगोलिक स्थिति:
- अक्षांश: 17°46′ से 24°5′ उत्तर
- देशांतर: 80°15′ से 84°20′ पूर्व
- छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल: 137,898 वर्ग किमी।
- सीमाएँ: उत्तर में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्व में झारखंड, मध्य व दक्षिण पूर्व में ओडिशा, दक्षिण में आंध्र प्रदेश, दक्षिण पश्चिम में महाराष्ट्र, पश्चिमोत्तर में मध्य प्रदेश।
- इतिहास:
- प्राचीन नाम: दक्षिण कोसल
- प्रमुख रियासतें: बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, जशपुर, सरगुजा आदि।
- रतनपुर की कलचुरी वंश की शाखा के राजाओं द्वारा शासन, जिसके 36 किले होने के कारण इसे ‘छत्तीसगढ़’ कहा गया।
- भौगोलिक संरचना:
- छत्तीसगढ़ राज्य दक्कन के पठार का हिस्सा है।
- राज्य के उत्तर में बघेलखंड का पठार, मध्य में महानदी बेसिन और दक्षिण में दंडकारण्य का पठार है।
- प्रमुख स्थलाकृतियाँ: पाट प्रदेश में सामरीपाट (गौरलाटा: 1225 मी), मैनपाट (1152 मी), बैलाडिला (1200 मी) आदि।
- प्रमुख नदियाँ: महानदी, इंद्रावती, शबरी
- संस्कृति: छत्तीसगढ़ की एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है, जो उसकी विभिन्न जनजातियों, लोक गीतों, लोक नृत्यों और त्यौहारों में झलकती है।