News

यादव समाज फुलझर राज की बैठक संपन्न, पूजा बनी संगठन मंत्री

समाज की मजबूती के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का लिया संकल्प

महासमुंद। फुलझर राज केंद्रीय कोषाध्यक्ष खुलू राम यादव बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव महिला प्रकोष्ठ बसना तहसील अध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव के नेतृत्व में यादव समाज फुलझर राज की बैठक बसना शहर तालपारा में संपन्न हुआ।

छग झेरिया यादव समाज पं. क्र. 5066 के अंतर्गत फुलझर राज बसना का विशेष बैठक रखा गया था जिसमें फुलझर राज बसना – सरायपाली के समस्त समाजिक बंधु उपस्थित रहे। बैठक में बसना तहसील अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती सुमन यादव ने अपने नारी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बसना तहसील संगठन मंत्री के लिए श्रीमती पूजा यादव बसना को नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद श्रीमती पूजा यादव ने सभी पदाधिकारीयों का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि झेरिया यादव समाज में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी। मुख्य रूप से बसना शहर अध्यक्ष जोतराम यादव, तहसील संगठन मंत्री गजानंद यादव,परसकोल परिक्षेत्र संगठन मंत्री बिहारी यादव आजू यादव, डायमंड यादव,समारु यादव,निलकण यादव, राजेश यादव, सधाऊ यादव, मुकेश यादव, राहुल यादव, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष प्यारी यादव, महिला प्रकोष्ठ तहसील सचिव रमला यादव उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने दी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.