आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र के श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को किताब का विमोचन

सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता रहे  पंडित सुंदरलाल शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1922-23 में जेल से हस्तलिखित श्री कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र निकाला था। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को किताब के रूप में संकलित एवं संयोजित किया है।

आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र के श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को किताब का विमोचन

     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आचार्य श्री मिश्र को पंडित सुंदरलाल लाल शर्मा द्वारा हस्तलिखित श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र को सहेजकर पुनः संपादन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा को उनकी जयंती के अवसर पर नमन करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कृति के संकलन से युवा पीढ़ी को अपने पुराधाओं के संघर्ष और उनके योगदान को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।

Social Share or Summarize with AI
Scroll to Top