गणतंत्र दिवस : मुख्यमंत्री का संदेश जनता के नाम

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का मूलपाठ,

आज जगदलपुर, लाल बाग परेड मैदान में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि, भारत के अमृत काल में, 75वें गणतंत्र दिवस के रूप में एक सुनहरी कड़ी जुड़ रही है। यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है। इस अवसर पर मैं महान नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करते हुए देश को इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाने वाली सभी विभूतियों को नमन करता हूं।
सबसे पहले मैं छत्तीसगढ़ महतारी के महान सपूतों अमर शहीद गैंद सिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने हमारे प्रदेश को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा और पूरे छत्तीसगढ़ में त्याग-बलिदान, न्याय-समानता जैसे आदर्शों की अलख जगाई। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के विकास में आदिवासी अंचलों का अग्रणी योगदान दर्ज कराया था। बाद में इस राह पर चलकर प्रदेश के अनेक वीरों और राष्ट्र भक्तों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं प्रदेश और देश के विकास में योगदान दिया। ऐसी सभी विभूतियों को मैं सादर नमन करता हूं।

हम भारत के लोगों ने अपना संविधान बनाया और स्वयं ही इस संविधान को अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। भारत के सुनहरे भविष्य की आधारशिला 26 जनवरी 1950 को, हमारे संविधान को लागू करने के साथ रख दी गई थी। हमारा संविधान, अतीत के अनुभवों, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। 75 वर्षों का सफर बताता है कि हम एक सफलतम लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए हैं। मैं आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों का पावन स्मरण करता हूं, जिन्होंने सामूहिक बुद्धिमत्ता से संविधान रचकर हमारे गणतंत्र को राह दिखाई।
हमारा संविधान समस्त नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार-अभिव्यक्ति-विश्वास-धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता का अधिकार प्रदान करता है। इस तरह लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत की पहचान, सफलता और अभूतपूर्व उपलब्धियों का परचम पूरी दुनिया में फहरा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के कारण विगत लगभग एक दशक में देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं, जिसके कारण एक ओर जहां प्रत्येक देशवासी का माथा गर्व से ऊंचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। अनेक क्षेत्रों में अब भारत, विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हमारे गणतंत्र की गौरवगाथा से देश और प्रदेश के विकास को नए पंख मिले हैं।


हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और तत्कालीन माननीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा देकर, छत्तीसगढ़वासियों को विकास के पंख प्रदान किए थे। इस प्रकार 1 नवम्बर 2000 से छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा शुरू हुई।
गणतंत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है, आम जनता की इच्छाओं, आकांक्षाओं का सम्मान, प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का ध्यान, प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं की पहचान और उसके अनुसार सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन। मुझे यह कहते हुए बहुत प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हो रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विगत 9 वर्षों में जिस प्रकार से देश की सेवा की है, उससे न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में भी उनकी लोकप्रियता, न्यायप्रियता और नेतृत्व क्षमता स्थापित हुई है। उन्होंने जनकल्याण के साथ विश्व कल्याण की अपनी सोच से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।
आवासहीनों की पीड़ा को पहली प्राथमिकता देते हुए कहा गया था कि नई सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया जाएगा। हमने जो कहा था वह करके दिखाया। पहली कैबिनेट में यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लगभग 18 लाख हितग्राहियों को पक्के आवास बनाकर दिए जाएंगे। इस तरह से हम देश में हर बेघर के सिर पर छत देने के लक्ष्य को पूरा करने में भी अपना योगदान देंगे।


प्रधानमंत्री आवास के साथ हमने घर-घर निर्मल जल अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर में पीने का पानी उपलब्ध कराने का वादा किया था। निर्धारित लक्ष्य जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए हमने अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था कर दी है।
अन्नदाताओं की समृद्धि और खुशहाली को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के जन्मदाता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस-‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर 2 साल की धान खरीदी के बकाया बोनस के एकमुश्त भुगतान को लेकर वादा किया गया था। यह वादा हमने नियत तिथि को निभाया और 12 लाख से अधिक किसानों को एकमुश्त 3 हजार 716 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।


‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत हमने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी करके यह व्यवस्था लागू कर दी है। व्यवस्था में सुधार हेतु ऑनलाइन धान खरीदी केन्द्रों में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से धान खरीदी की जा रही है। 48 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिसमें काफी हद तक सफलता मिली है।


आपको याद होगा कि कृषक जीवन ज्योति योजना, हमारी ही पूर्ववर्ती सरकार की देन थी, जिसने किसानों के जीवन में बहार लाई थी। निःशुल्क बिजली प्रदाय से उनकी सिंचाई सुविधा और उत्पादन क्षमता में बहुत बढ़ोतरी हुई थी। सरकार बनते ही हमने इस योजना की समीक्षा की और पाया कि किसानों को निःशुल्क बिजली देने की यह व्यवस्था बहुत कारगर साबित हुई है, जिसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 1 हजार 123 करोड़ रुपए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है।


किसान भाइयों और बहनों, हमें इस बात का पूरा अहसास है कि आपको अपने जीवन में किन बड़ी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपकी मेहनत और त्याग अनमोल है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि कृषि तथा इससे संबंधित सभी क्षेत्रों पर हम लगातार ध्यान देंगे और समस्याओं का निराकरण करते जाएंगे।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जैविक खेती मिशन, राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि योजनाओं का समय पर अधिकाधिक लाभ प्रदेश के किसानों को देने की व्यवस्था की जाएगी।

महतारी वंदन योजना


मातृशक्ति को नमन करते हुए मैं कहना चाहता हूं कि माताओं, बहनों, बेटियों के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए हम हरसंभव कदम उठाएंगे। उनकी सेहत, शिक्षा और पोषण के लिए भी समुचित योजनाएं कारगर ढंग से लागू की जाएंगी। हमने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 12 हजार रुपए वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा निभाने की दिशा में पहल प्रारंभ की है।

परीक्षाओं की प्रक्रिया को यूपीएससी की तर्ज पर


हम विद्यार्थियों और युवाओं की चिंता से अवगत हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ पीएससी की सभी प्रमुख परीक्षाओं की प्रक्रिया को यूपीएससी की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। हमने पीएससी प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने सभी प्रमुख परीक्षाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अनेक स्तरों पर परीक्षण प्रारंभ कर दिया है। हम नौनिहालों और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए उनकी शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, संस्कार, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे सभी विषयों पर समग्रता से पहल करेंगे।


यह हमारा सौभाग्य है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश में एक महाअभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के हर वंचित और कमजोर व्यक्ति तक पहुंचना और पात्रतानुसार उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। यह यात्रा प्रदेश की सभी 11 हजार 654 ग्राम पंचायतों तथा 170 नगरीय निकायों में पहुंच रही है। भारत सरकार की जनहितकारी समस्त योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचकर उनसे संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही है। इसके अलावा स्थल पर योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।  


इस महाअभियान से कमजोर तबकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण में मदद मिल रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं प्रधानमंत्री जी की इस महान जनहितकारी पहल का अभिनंदन करता हूं, जो प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण का माध्यम बनी है।


इतना ही नहीं, समाज के सबसे पिछड़े समुदायों को लक्षित करते हुए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। राज्य में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बैगा, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर एवं अबुझमाड़िया को पीएम-जनमन के माध्यम से 9 केन्द्रीय मंत्रालयों द्वारा 11 लक्ष्यों पर कार्य किया जा रहा है ताकि इन समुदायों के लोगों और उनकी बसाहटों में जो अभाव बच गए हैं, उनका निराकरण किया जा सके।


इसके अलावा भी राज्य सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय के विकास की विभिन्न योजनाओं को कारगर ढंग से संचालित करने के लिए संकल्पबद्ध है। तेन्दूपत्ता तथा अन्य वनोपजों से उनकी आजीविका के साधनों को मजबूत करने तथा इनके रहवासी क्षेत्रों में बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


मैं प्रदेशवासियों को साधुवाद देता हूं, जिनके सहयोग से छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य का खिताब मिला है। मैं चाहूंगा कि स्वच्छता के सभी मापदण्डों पर आप सबकी लगन और जागरुकता लगातार बढ़े। हमें प्रदेश को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाना है ताकि जीवन स्तर उन्नयन के विभिन्न प्रयासों का अधिक लाभ सबको मिले।


कोविड-19 की विश्वव्यापी आपदा से निपटने के लिए किसी भी जरूरतमंद परिवार को पोषण समस्या न हो, यह ध्यान में रखते हुए केन्द्र शासन ने निःशुल्क अनाज प्रदान करने की योजना शुरू की थी। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत दिसम्बर 2028 तक निःशुल्क चावल प्रदाय की व्यवस्था कर दी है। छत्तीसगढ़ में इस योजना से 67 लाख 94 हजार अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को मासिक पात्रता का चावल दिया जाएगा।


सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कारगर, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें हितग्राहियों को अपनी पसंद की किसी भी राशन दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा है।


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 36 लाख से अधिक नवीन गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विशेष अभियान संचालित करते हुए उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस योजना से महिलाओं की सेहत, सुविधा और स्वाभिमान की स्थिति में बहुत सुधार आया है।


हमारा छत्तीसगढ़ धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का प्रदेश है। यहां हर क्षेत्र में कुछ न कुछ विशेषताएं हैं, जिसका सम्मान करते हुए एक साझा संस्कृति का विकास प्रदेश में हुआ है। हमारी सरकार सभी जातियों, धर्मों, समुदायों की आस्था का सम्मान करते हुए समरस विकास के रास्ते पर चलेगी।


अयोध्या धाम में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के प्रति लोगों की जिज्ञासा और अगाध श्रद्धा भाव का सम्मान करते हुए हमारी सरकार ने ‘रामलला दर्शन योजना‘ प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रति वर्ष हजारों लोगों का अयोध्या धाम तथा काशी विश्वनाथ धाम, प्रयागराज की तीर्थयात्रा कराई जाएगी।


छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन विकास के अवसर, परंपरागत ज्ञान तथा कौशल, परिश्रमी तथा विवेकशील जनता, नवीन संभावनाओं के अनुसार अपने को ढालने की इच्छाशक्ति, नई चुनौतियों का सामना करने का साहस जैसे तमाम आवश्यक तत्व मौजूद हैं। सुशासन के माध्यम से सही दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। नक्सलवाद तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों, हिंसा व अन्याय पर तेजी से रोक लगे। संविधान की भावना के अनुसार सभी क्षेत्रों और सभी वर्ग के लोगों को विकास के समुचित अवसर मिलें। सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं ताकि सभी छत्तीसगढ़वासियों की आय और जीवन स्तर उन्नयन में वृद्धि का सिलसिला तेजी से आगे बढ़े।


भाइयों और बहनों, हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाहित है, जो हमें मानव धर्म के लक्ष्यों के प्रति जागरूक रखता है, वहीं भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी पहचान है। हम ‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई’ का अनुसरण करते हैं। हमारी सरकार हर वादा पूरा करने के लिए तत्पर है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सबके प्यार, सहयोग और समर्थन से हम छत्तीसगढ़ महतारी का, छत्तीसगढ़ के जन-जन का हर सपना पूरा करेंगे।

Scroll to Top
rinabetwinxbetbetkarebahibompalacebetdamabetbetasusroketbetslotoromabetbetasuscasibombahiscasinobahiscasinobetkaregrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet güncelbetkaregrandpashacasinofastcasinofast giriştaraftarium24justin tvcanlı maç izlerinabetgobahistipobettürk ifşatürk ifşa izletürk ifşa telegramtürk ifşatelegram ifşatürk ifşa izlegobahiscasibompoliwincasibomcasibombahiscasinobetkaremeritkingmeritking girişmeritking güncel girişbetturkeysahabetsahabetbetkarerinabettaraftarium24justin tvcanlı maç izlebetcoolcanlı maç izlejustin tvtaraftarium24canlı maç izletaraftarium24taraftarium24selçuksportsselcuksportshiltonbethiltonbetbetsmovebetsmovekavbetkavbetbetciobetciobahiscasinobahiscasinopusulabetpusulabet girişgalabetjojobetjojobet girişdinamobet güncel girişjojobet güncel girişjustin tvcanlı maç izlemaç izlebetgarbetgarwinxbettaraftarium24canlı maç izlejustin tvtaraftarium24taraftarium24canlı maç izletaraftarium24winxbetwinxbetbetgarbetgarrinabetselcuksportswinxbet, winxbet girişganobetganobet girişdizipaldizipalextrabetextrabet girişextrabet güncel girişextrabetextrabet girişmatbetmatbet girişsekabettaraftarium24matbetmatbet girişmatbetmatbet girişholiganbet , holiganbet giriş , holiganbet güncel girişholiganbet , holiganbet giriş , holiganbet güncel girişholiganbet , holiganbet giriş , holiganbet güncel girişEnjoybetEnjoybet GirişEnjoybet Güncel Girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncelsahabet girişbetebetbetebet girişbetebet güncel adresperabetperabet girişperabet yeni adresonwin telegramkulisbetkulisbet girişCasibomCasibom GirişCasibom Güncel GirişCasibomCasibom GirişCasibomCasibom Girişsahabet 2026jokerbetjokerbet girişjokerbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet , holiganbet giriş , holiganbet güncel girişholiganbet , holiganbet giriş , holiganbet güncel girişholiganbet , holiganbet giriş , holiganbet güncel girişholiganbet , holiganbet giriş , holiganbet güncel giriştaraftarium24justin tvcanlı maç izletaraftarium24justin tvcanlı maç izlesahabetjojobetjojobet girişjojobet güncel girişmeritkingtipobettipobet giriştipobettipobet girişmatadorbetbets10bets10bets10bets10bets10bets10bets10bets10bets10esbetesbet girişesbet güncelesbetesbet girişesbet güncelbets10bets10bets10jojobetjojobet girişbullbahis girişbetebetbetebet girişbetebet yeni adresbetebetvaycasinovaycasino girişCasibomCasibom Girişbullbahis girişbullbahisbullbahis girişbetsmovebetsmove güncel girişbetsmove girişbullbahisbullbahis girişsahabet girişsahabet güncel girişsahabetbullbahissahabet girişsahabet güncel girişsahabetesbetesbet girişesbetesbet girişAlobetAlobet GirişAlobet Güncel GirişAresbetAresbet GirişAresbet Güncel Girişİkimisliİkimisli Girişİkimisli Güncel Girişistanbul escortescort istanbulmecidiyeköy escortjojobetjojobet girişjojobet güncel girişpiabellacasino , piabellacasino giriş , piabellacasino güncel girişpiabellacasino , piabellacasino giriş , piabellacasino güncel girişpiabellacasino , piabellacasino giriş , piabellacasino güncel girişpiabellacasino , piabellacasino giriş , piabellacasino güncel girişpiabellacasino , piabellacasino giriş , piabellacasino güncel girişpiabellacasino , piabellacasino giriş , piabellacasino güncel girişroyalroyal girişroyal güncel girişkralbetkralbet girişBahiscasinoBahiscasino GirişBahiscasino Güncel Girişkralbetkralbet girişonwinonwin girişbetturkeykralbetkralbetkralbet girişonwincasibomTekirdağ EscortTekirdağ EscortTekirdağ Escortbetturkeybetturkeytrendbetkulisbetbetciotrendbetkingbettingkingbettingcasino apicasino apimadridbetjojobetroyalbetroyalbetmadridbetmcgift giftcardmallmadridbetmadridbetmadridbetvaycasinovaycasino girişvaycasinovaycasino girişvaycasinovaycasino girişvaycasinovaycasino girişvaycasinovaycasino girişperabetperabet girişperabet güncel adresibetpasbetpasbetpasdizipalholiganbetİkimisliİkimisli Girişİkimisli Güncel Girişsekabetsekabetjojobetjojobet girişjojobet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişbetbey giriştambet girişistanbul escortescort istanbulmecidiyeköy escortngsbahisngsbahis girişngsbahis güncel adresingsbahisngsbahis girişngsbahis güncel girişperabetperabet resmi adresiperabet girişperabetperabet girişperabet güncel giriştaraftarium24sekabetsekabet girişholiganbet giriş , holiganbet güncel girişholiganbet giriş , holiganbet güncel girişbetsmove güncel giriş, betsmove, betsmove girişbetsmove güncel giriş, betsmove, betsmove girişbetsmove güncel giriş, betsmove, betsmove girişholiganbetholiganbetsekabetsekabet girişmarsbahisselcuksportscanlı maç izlemaç izletaraftarium24patronsporpatron sporholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriştaraftarium24CasibomCasibom GirişCasibom Giriş GüncelgrandpashabetmadridbetmadridbetTekirdağ EscortTekirdağ Escortrestbetrestbet girişrestbet güncel girişbetebetbetebet girişbetebet güncel adresiesbet girişBetcioBetcio girişBetcioBetcio girişdinamobet güncel girişmeritbetmeritbetjojobetjojobetjojobetjojobetmersobahis girişmarsbahisvdcasinovdcasino girişvdcasinovdcasino girişgalabetgalabet girişbetzulakralbetkralbet giriştipobettipobet girişhiltonbetpalacebet girişcasinoroyalkralbetkralbet girişmarsbahissonbahis girişpiabellacasinobetpuan girişbetsalvador girişimajbetimajbet girişMedusabahisMedusabahis girişBetmaniBetmani GirişBetmani Güncel GirişKulisbetKulisbet GirişKulisbet Güncel GirişGrandpashabetgrandpashabetcratosroyalbetbetwooncratosroyalbetBetwoonBetsalvadorSpincoPashagamingMaxwinSuperbetRoyalbetBetwildDeneme Bonusu Veren SitelerRamadabetGrandpashabetYatırımsız Deneme Bonusu Veren SitelerGrandpashabetGrandpashabet GirişGrandpashabet Güncel Girişinter-bahisinter-bahis girişinter-bahis güncel girişcasinoroyal, casinoroyal girişholiganbetholiganbet girişholiganbetholiganbet girişkingroyal, kingroyal girişjojobet, jojobet girişrestbetrestbet girişrestbet güncel girişbetpasbetpas girişBetwoonceltabetceltabetceltabetceltabet girişceltabet girişpiabellacasinolimanbetlimabet girişbetmoonbetmoon girişultrabetvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişlunabetlunabet girişlunabet güncel girişbetciobetcio girişbetciobetcio girişvdcasinovdcasino girişbetwoon güncel girişkralbetkralbet girişkralbet günceldinamobet vipcasinomilyongameofbet giriştipobettipobet girişmarsbahisonwinonwin girişorisbetorisbetjupiterbahisbetlikebetlikebetciobetmoonbetmoon girişbetasusbetasus girişkralbetkralbetroyalbetroyalbetroyalbetroyalbetbetzulaorisbetorisbetwipbetwipbet girişimajbet girişimajbetKulisbetKulisbet GirişKulisbet Güncel GirişbetparibubetparibubetlikebetlikecasibomkralbetkralbetkralbetkralbetkralbetGrandpashabetGrandpashabet Twitterjasminbetjasminbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişholiganbetbetnanobetnanoholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişmillibahismillibahis girişbetnanobetnanokralbetkralbet girişcasibomcasibom girişromabetromabet girişbettilt girişbetgarbetgar girişlordcasinolordcasino girişgrandbettinggrandbetting girişkralbetgrandpashabetcratosroyalbetbetwoontaraftarium24selçuksportsmaç izlebetturkey girişbetpas girişjokerbetjokerbet girişgobahisgobahis girişcasibom girişcasinoroyalcasinoroyal girişgrandpashabet girişhiltonbethiltonbet giriş1win girişsuperbetin girişpalacebet girişvdcasino girişbetturkeybetturkey girişbetturkey güncel girişbets10 girişbets10 girişbets10 girişbets10bets10bets10 güncel giriştaraftarium24taraftariumtaraftarium24 güncel adresisahabetsahabet girişsahabet güncel girişhiltonbethiltonbet girişsuperbetinsuperbetin girişsuperbetin güncel girişsahabetsahabet girişsahabet güncel girişbetorderbetorder girişbetorderbetorder girişgalabetgalabet girişibizabetibizabet girişbetvolebetvole girişbetmoonbetmoon girişroketbetmarinomarino girişinter-bahisinter-bahis girişavvabetavvabet girişenbetenbet girişoslobetoslobet girişperabetperabet girişcasibomtipobettipobet giriştipobettipobet giriştipobettipobet girişbetsilin, betsilin girişmarsbahismarsbahisdinamobetdinamobet girişdinamobet güncel girişBetcioBetcio girişsekabet güncel girisdinamobetdinamobet girişdinamobet güncel girişkulisbetkulisbetkulisbetaresbetgobahisgobahisbetorderbetorder girişbetorderbetorder girişhititbethititbet girişhititbethititbet girişlimanbetlimanbet girişbetciohitbethitbet girişkralbetbahiscasinobahiscasinobetasussetrabetsetrabet girişultrabetultrabet girişGalabetmyhitbetBetcioBetcio girişenbetenbet girişstarzbet girişstarzbettambettambet girişgiftcardmall/mygiftkralbetaresbetaresbet girişbetebetbetebet girişkralbetgoldenbahisgoldenbahis girişkralbetenbetdinamobetdinamobet girişdinamobet güncel girişromabetcasinomilyoncasinomilyon girişromabetBetcioBetcio girişBetcio güncel girişBetcioBetcio girişBetcio güncel girişCasibom GirişcasibomBetcioBetcio girişBetcio güncel girişngsbahisngsbahis girişsonbahissonbahis girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişjojobet girişbetofficebetofficesüperbahis girişsüperbahisbetasusbetnanointerbahisinterbahis girişinterbahis güncel girişbetebetbetebet girişbetebet güncel girişenbetenbet girişenbet güncel girişTekirdağ EscortTekirdağ EscortTekirdağ Escortalobetalobet girişsekabetsekabet girişwbahiswbahis girişwbahis güncel girişjasminbetjasminbet girişjasminbet güncel girişmeritmeritmeritbetmeritbet girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişcasibomcasibom girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabet girişbetpas girişholiganbetholiganbet girişbetturkey girişcasibom girişkavbetkavbet girişmarsbahis girişgrandpashabet girişrealbahisrealbahis girişqueenbetDeneme Bonusuimajbet girişimajbetyakabetbetlivobetlivo girişatlasbetatlasbet girişatlasbetatlasbet girişaresbetaresbet girişcasinomilyon girişkralbetjojobetjojobet girişnesinecasinotambetmarsbahiskralbetvaycasinobetper girişperabetperabet girişperabet güncel adresibetasuspiabellacasinoromabetromabet girişgrandpashabetcratosroyalbetbetwoonholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişSweet bonanza oynabetzulavdcasino girişultrabettempobet girişperabetperabet girişperabetperabet girişelexbetelexbet girişelexbetelexbet girişenbetgrandpashabetbetcupbetcup girişorisbetorisbet girişbetcupbetcup girişcasibomjojobetgrandpashabet1winvizebetvizebet girişjojobetbetplayvevobahis girişvevobahiscasinoroyalcashwincashwin girişikimisli girişultrabetultrabet girişsahabet girişsahabetsekabet girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişjojobet girişholiganbetsahabetsahabet girişsahabet güncel girilşistanbul escortmecidiyeköy escortbakırköy escortjojobet güncel giriştrendbetdumanbet girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişrestbetrestbet girişrestbet güncel girişrestbetrestbet girişrestbet güncel girişmilanobetmilanobet güncelmilanobet güncel girişrestbetrestbet girişrestbet güncel girişpalacebetpalacebet girişpalacebet güncelgalabetgalabetgalabet girişgalabetgalabetgalabet girişbetboo girişbettilt girişsüperbahis girişcashwincashwin girişsonbahisbetplaybetturkeybetturkey girişbetturkey güncel giriştambettambet girişholiganbetholiganbet girişbetmarino girişholiganbetbahiscasino girişrealbahisrealbahis girişpadişahbetpadişahbet girişsahabetsahabet girişsahabet güncel giriştaksimbetparobetpinbahis giriştrendbet girişistanbul escortescortlarsahabetsahabet girişsahabetonwinonwin girişonwinonwin girişonwin güncelonwinonwin girişonwin güncelrestbetrestbet girişrestbet güncel girişperabetperabet girişperabet güncel girişperabetperabet girişperabet güncel girişbelugabahisbelugabahis girişbelugabahis güncel girişbetasusbetasus girişperabetperabet girişperabet güncel girişbetmarinobetmarino girişbetebetbetebet girişbetebet güncel girişlidyabetlidyabet girişlidyabet güncel girişjojobetjojobetjojobet girişjojobet güncel girişBetebetBetebet girişBetebet güncelkavbetKralbetKralbet girişKralbet güncelİkimisliİkimisli Girişİkimisli Güncelbetasusbetasuszirvebetimajbetimajbet girişimajbet güncelbetpasbetpas girişbetpasbetpas girişrestbetrestbet girişrestbetrestbet girişbetgarbetgar girişbetasusceltabetqueenbettimebettimebet girişgrandbettinggrandbetting girişromabetromabet girişmarsbahismarsbahismarsbahis girişvaycasinoenbetenbet girişholiganbetholiganbet girişmatbetmatbet girişbetsmovebetsmove girişmavibetmavibet girişroyalbetngsbahisngsbahis girişnerobetnerobet girişgoldenbahisgoldenbahis girişngsbahisngsbahis