खेल अलंकरण : रोहिना का युवा प्रभात सीएम के हाथों सम्मानित

महासमुंद। खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2019 – 20 एवं 2020 – 21 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पं दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम स्टेडियम रायपुर में सम्मानित किया गया।
महासमुंद जिले के लिए गौरव का विषय है कि सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोहिना निवासी प्रभात सेठ पिता  केशव सेठ अन्तर्राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन खिलाड़ी को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया गया है।
खिलाड़ियों के हित को ध्यान रखते हुए पूर्व भाजपा शासन काल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ‌श्री साय ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान करके पुरस्कार दिए। इस उपलब्धि से समूचे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

Social Share or Summarize with AI
Scroll to Top