Important-facts-about-Rajnandgaon-District
- जिला राजनांदगांव 26 जनवरी 1973 को तात्कालिक दुर्ग जिले से अलग हो कर अस्तित्व में आया।
- रियासत काल में राजनांदगांव एक राज्य के रूप में विकसित था एवं यहाँ पर सोमवंशी, कलचुरी एवं मराठाओं का शासन रहा।
- पूर्व में यह नंदग्राम के नाम से जाना जाता था।
- यहाँ की रियासत कालीन महल, हवेली राज मंदिर यहाँ की गौरवशाली समाज, संस्कृति, परंपरा एवं राजाओं की कहानी कहता है।
- साहित्य के क्षेत्र में श्री गजानन माधव मुक्तिबोध, श्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी एवं श्री बल्देव प्रसाद मिश्र का योगदान विशिष्ठ रहा है।
- 1 जुलाई 1998 को इस जिले के कुछ हिस्से को अलग कर एक नया जिला कबीरधाम की स्थापना हुई।
- जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य भाग में स्थित है।
- जिला मुख्यालय राजनांदगांव दक्षिण-पूर्व रेलवे मार्ग स्थित है।
- राष्ट्रीय राज़ मार्ग 6 राजनांदगांव शहर से हो कर गुजरता है।
- नजदीकी हवाई अड्डा माना (रायपुर) यहाँ से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है।