News

छत्तीसगढ़ प्रमुख साप्ताहिक ख़बरें ( 18से 24 सितम्बर 2023 )

छत्तीसगढ़ प्रमुख साप्ताहिक ख़बरें :-

24 सितम्बर 2023

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।

23 सितम्बर 2023

कलेक्टर्स की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश संपत्तियों से विरूपण हटाने की बात

प्रथम 24 घंटे में सभी शासकीय संपत्तियों में से विरूपण हटाने के साथ ही शुरूआती 48 घंटे में सभी सार्वजनिक संपत्तियों से विरूपण हटाने की कार्रवाई करने कहा है। वही 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से विरूपण हटाने की बात पढ़े पूरी जानकारी –

शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों का पूरी तरह हुआ पालन

प्रदेश में वर्तमान में शिक्षकों की भर्ती की कार्यवाही प्रकियाधीन है, शिक्षक भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया में अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का पूरा लाभ न मिलने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट किया गया है ,  पढ़े पूरी जानकारी-

सूरजपुर के प्रभारी डीईओ और बीईओ आरंग निलंबित

राज्य शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और आरंग के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।  पढ़े पूरी जानकारी-

छत्तीसगढ़ की चॉक परियोजना को विश्व बैंक एवं भारत सरकार से मंजूरी

इस परियोजना के माध्यम से प्रमुख रूप से बच्चों की उपलब्धि में सुधार की दिशा में विभिन्न कार्य, पालकों की मांग के आधार पर स्वामी आत्मानंद की तर्ज पर उत्कृष्ट परिणाम देने वाले नए स्कूलों का प्रारंभ, राज्य में सुदूर अंचलों में संचालित स्कूलों की अधोसंरचना में सुधार हेतु आवश्यक समर्थन आदि कार्य किये जा सकेंगे। पढ़े पूरी जानकारी- 

22 सितम्बर 2023

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रुपए तक की सहायता

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिले के युवाओं को स्व-उद्यम की स्थापना कर आर्थिक दृष्टि से स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत पात्र युवा वर्ग से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

बिहान से जुड़कर नमिता की सालाना आमदनी बढ़ी

21 सितम्बर 2023

स्कूलों के सफाई कर्मियों और रसाईयों को मिली राहत

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल कर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कार्यरत् अंशकालीन सफाई कर्मी एवं मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोईयों के मानदेय में 500 रूपए प्रति माह वृद्धि के आदेश जारी कर दिया गया है।

20 सितम्बर 2023

18 सितम्बर 2023

 शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो मे जशपुर को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक मिले

23 वीं शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला कोरबा  में 10 से 14 सितंबर तक किया गया। ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर जिले को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बाढ़ नियंत्रण हेतु 07768299016 पर कॉल करें

बाढ़ कन्ट्रोल रूम का फोन नंबर +91-07768-299016 स्थापित और चालू है, जहां नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन सैनिकों के मोबाइल नंबर-  +91-9753142926, +91-8827148855, +91-9340761945, +91-8878257818 है। डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी (मो.नं. +91-8103365300) को बाढ़ आपदा राहत शाखा का प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.