News

छत्तीसगढ़ प्रमुख साप्ताहिक ख़बरें ( 04 से 10 सितम्बर 2023 )

छत्तीसगढ़ प्रमुख साप्ताहिक ख़बरें

Table of Contents

09 सितम्बर 2023

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 10 सितम्बर को बच्चों को स्वर्ण प्राशन

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 10 सितम्बर को शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जायेगा। आयुर्वेद कॉलेज हॉस्पिटल में प्रत्येक पुष्य नक्षत्र तिथि पर 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। इसे अस्पताल के शिशु रोग विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाता है। यह दवा बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, सांस और अन्य बीमारियों से बचाने के साथ-साथ एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलती है.

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष की आगामी पुष्य नक्षत्र तिथियों 10 सितम्बर, 7 अक्टूबर, 4 नवम्बर, 1 दिसम्बर और 29 दिसम्बर को बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। स्वर्ण प्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है।

ग्रामीण अंचल के बाजारों में पसरा शुल्क कर दिया गया है समाप्त, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण क्षेत्रों की मंडियों में प्रचलित शुल्क समाप्त करने की घोषणा की है। उपरोक्त घोषणा के क्रम में कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा ने सभी जिला पंचायत सीईओ को पसरा शुल्क वसूली न किये जाने के संबंध में निर्देशित किया है। चूँकि आम जनता, ग्राम पंचायत सचिवों एवं अधिकारियों के बीच यह अफवाह फैल रही है कि सम्पूर्ण मण्डी शुल्क माफ कर दिया गया है, जो भ्रामक है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि पसारा शुल्क माफ कर दिया गया है, लेकिन बाजार शुल्क की वसूली शत-प्रतिशत करनी है। जिसके सम्बन्ध में मण्डी शुल्क की प्रभावी दरें लागू कर दी गयी है। जिसमें प्रभावी दर न्यूनतम 30 पैसे प्रतिदिन अथवा 8 रूपये प्रति माह अथवा अधिकतम 50 पैसे प्रतिदिन अथवा 14 रूपये प्रति माह प्रति वर्ग मीटर स्थान अथवा उसके किसी भाग के लिए है।

08 सितम्बर 2023

 राजधानी में योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ लगभग 1500 योग साधकों द्वारा सेतुबंध आसन का होगा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान दर्ज कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग पहले भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बना चुका है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा डेरा एनीकट कार्य 

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड-जैजैपुर अंतर्गत बोराई नदी पर धनवार डेरा एनीकट सह रपटा निर्माण, मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को 170 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

सुरजपुर : जिले को मिली नई सौगात वेटनरी मोबाइल यूनिट हेल्प लाईन नम्बर 1962 का हुआ शुभारंभ

पशुधन विकास विभाग के द्वारा सभी 06 विकासखण्ड़ों में अब प्रत्येक गौठान, ग्राम में पशुधन, पशुपालकों को विभागीय पशु चिकित्सा सेवायें एवं योजनाओं का लाभ उनके ग्राम तक मोबाईल वेटनरी यूनिट एवं काल सेन्टर 1962 हेल्प लाईन नम्बर का संचालन किया जाना है।

इस योजना के तहत विकासखण्ड़ स्तर पर मोबाईल वेटनरी यूनिट वाहन अपने निर्धारित गौठान, ग्राम भ्रमण रोस्टर अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन एवं पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवायें प्रदान करेगी।

मोबाईल वेटनरी यूनिट का संचालन का निर्धारित समय सामान्यतः प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मोबाईल वेटनरी यूनिट द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर 02 गौठान, ग्राम में भ्रमण कर कैम्प आयोजित कर पशुओं का उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाशक दवा वितरण, रोग जांच, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार (वाहन में लगे ऑडियो विजुअल एड द्वारा) इत्यादि कार्यों का निःशुल्क सम्पादन किया जायेगा।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : पंजीकृत किसानों और नवीन किसानों को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कराना होगा पंजीयन

धान खरीदी के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं हो इसलिए उनके परिवार एवं रिश्तेदारों को नामिनी बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। नॉमिनी सुविधा के लिए गत वर्ष के पंजीकृत किसानों और नवीन किसानों को 30 सितंबर 2023 तक संबंधित समिति में पंजीयन कराना अनिवार्य है। गत वर्ष के पंजीकृत किसानों को भी नामिनी फार्म के साथ अपना पंजीयन अपडेट कराना अनिवार्य है। पंजीयन अपडेट नहीं होने पर पुराने किसान भी अपना धान नहीं बेच पाएंगे। 

उप संचालक कृषि ने बताया कि खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शी सुधार के लिए बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली लागू की जा रही है जिसमें किसान अपना बायोमेट्रिक आधार (अंगूठा लगाकर) प्रमाणीकरण के पश्चात धान की बिक्री कर सकते है। किसानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए उनके परिवार एवं रिश्तेदारों को नॉमिनी बनाने की सुविधा प्रदान किया है जिसके आधार पर स्वतः उपस्थित होकर या उनके द्वारा बनाए गए नॉमिनी के द्वारा धान की बिक्री की जा सकती है। इसके अतिरिक्त समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु विश्वसनीय व्यक्ति की नियुक्ति धान खरीदी केन्द्रों में की जाएगी जो धान खरीदी में सहयोग प्रदान करेंगे।

हिस्सेदार, बटाईदार, अधिया रेगहा के तहत गत वर्ष भी भांति पंजीयन किया जाएगा। खेत का मालिकाना हक रखने वाले किसान स्वयं पंजीयन करा सकेंगे अथवा संबंधित कृषक के नॉमिनी के तौर पर पंजीयन करा सकता है। यदि किसी कारणवश पंजीयन पंजीकृत किसान अपना नॉमिनी अथवा आधार नंबर परिवर्तन कराना चाहता है तो उसका अनुमोदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा किया जा सकता है। गतवर्ष पंजीकृत किसानों का पंजीयन उनके मृत्यु एवं अन्य कारणों से निरस्त किए जाने हेतु ऐसे किसानों की जानकारी तहसीलदारों को प्रेषित की जाएगी। उसके बाद तहसीलदार को प्रदान लॉगिन आईडी से किसान पंजीयन निरस्त की कार्यवाही की जाएगी। जिले के सभी किसान खरीफ वर्ष 2023-24 में नवीन पंजीयन एवं गत वर्ष के पंजीयन में सुधार के संबंध में अपने संबंधित समिति से संपर्क कर किसान पंजीयन अपडेट कराएं।

07 सितम्बर 2023

प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला कबीरधाम

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 10.36 करोड़ रूपए की लागत से 215 नग सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का किया भूमि पूजन

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा के ऊर्जा पार्क में जिले जिले की नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामीण अंचलों में 1200 वाट्स 9 मीटर क्षमता के 215 नग सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया। ये सोलर हाई मास्ट लाईट 10 करोड़ 36 लाख 35 हजार की लागत से नगर और गांव के चौक-चौराहे पर लगाई जाएंगी।

 राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए पशुधन के इलाज की घर पहुंच सेवा

मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना के माध्यम से पशुधन के सेहत का ध्यान रख रही छत्तीसगढ़ सरकार जो की है मोबाइल वेटनरी यूनिट जीपीएस से है लैस

मोबाइल वेटनरी यूनिट के संचालन के लिए राज्य स्तर पर कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। इसका टोल फ्री नंबर 1962 है। जिस पर कॉल करके पशुपालक अपना पता और लोकेशन बता कर बीमार पशुओं के इलाज के लिए इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।  इस कॉल सेंटर से पशुपालकों को पशुधन विकास और पशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी दी जाती है। मोबाइल वेटनरी यूनिट मे जीपीएस भी लगाया गया है, जिससे राज्य स्तर पर मोबाइल यूनिट का ऑनलाइन रियल टाइम लोकशन भी प्राप्त किया जा सकता है।

राममय हुआ रामगढ़, भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल सरगुजा का रामगढ़ आज से भगवान श्रीराम को समर्पित हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रामगढ़ में भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। 

06 सितम्बर 2023

  • 7 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले के अंतर्गत संचालित मदिरा की फुटकर दुकानों को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्णतः बंद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जारी। शुष्क दिवस में शराब का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
  • श्रीमती अर्चना सिन्हा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा (अम्बिकापुर) में महिला सदस्य के पद पर नियुक्त । जिला उपभोक्ता आयोग में सदस्य के रूप में श्रीमती सिन्हा का कार्यकाल 04 वर्ष या 65 वर्ष जो भी पहले हो, तक के लिए नियत किया गया।

05 सितम्बर 2023

  • पोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन राज्य के सभी जिलों में किया जा रहा है। इस वर्ष भी प्रदेश की आंगनबाड़ियों में एक सितंबर से पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, जो 30 सितम्बर तक चलेगा। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान सात विभिन्न थीम संपूर्ण स्तनपान एवं ऊपरी आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाईफ अंतर्गत पोषण गतिविधियां, मेरी माटी मेरा देश, जनजातीय केन्द्रित पोषण संवेदना, एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए दैनिक गतिविधियों का कैलेण्डर भी बनाया गया है।
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा केन्द्रों में आय व जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नोटराईज्ड आवेदन या स्टाम्प पेपर में शपथ पत्र की अब आवश्यकता नहीं,यदि पिता का जाति प्रमाण पत्र बन गया है, तो उस आधार पर भी उनके पुत्र अथवा पुत्री की जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

04 सितम्बर 2023

  • कांकेर में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में किया गया । जिसके मुख्य आतिथ्य  नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर तथा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई, जी रहे तथा नगरपालिका परिषद कांकेर के पूर्व अध्यक्ष श्री जितेन्द्र ठाकुर एवं चमन साहू के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। मंच संचालन सुरेश चंद्र श्रीवास्तव एवं के.एन. गजबल्ला द्वारा किया गया। ओलंपिक का समापन 06 सितम्बर को होगा ।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.