भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे भूपेश, ट्वीट कर कहा – ‘राहुल गांधी को मिल रहे जनसमर्थन से घबराए हैं बिस्वा’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। भूपेश बघेल दिल्ली से असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। उन्होंने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि असम के लिए निकल रहा हूं।

उन्होंने असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे एक डरपोक प्राणी हैं। इसका अनुभव मैंने असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में काम करते हुए ही कर लिया था।.

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला और राहुल गांधी को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश हिमंता बिस्वा की हताशा और डर को दर्शाता है। भूपेश ने लिखा- आज मैं असम की राजधानी गुवाहाटी में पहुंच रहा हूं, कल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होऊंगा।

Social Share or Summarize with AI
Scroll to Top