इस पोस्ट में आप छत्तीसगढ़ शासन के वर्तमान पदाधिकारी के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे यदि आपको अतिरिक्त जानकारी या कहीं पर आपको त्रुटिपूर्ण लगे तो कृपया पोस्ट के नीचे कमेंट बॉक्स पर लिखकर हमें सूचित करने की कृपा करें
छत्तीसगढ़ शासन के वर्तमान पदाधिकारी
- भूपेश बघेल, मुख्यमंत्रीः सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित ना हों.
- टीएस सिंह देवः पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीससूत्रीय, वाणिज्यक कर(जीएसटी)
- ताम्रध्वज साहूः लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन और संस्कृति
- रविंद्र चौबेः संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन और आयाकट
- मोहम्मद अकबरः परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग
- उमेश पटेलः उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और जनशक्ति नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और युवा कल्याण विभाग
- जयसिंह अग्रवालः राजस्व और आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन और स्टाम्प
- अनिला भेड़ियाः महिला और बाल विकास, समाज कल्याण
- शिव डहरियाः नगरीय प्रशासन और विकास और श्रम
- गुरु रुद्र कुमारः लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग
- प्रेमसाय सिंह टेकामः स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता
- कवासी लखमाः वाणिज्यिक कर (आबकारी), उद्योग
