24 अप्रैल शाम 6:00 बजे से इस दिन तक बंद रहेगी मदिरा दुकाने

रायपुर जिले में कुछ जगहों पर 2 दिन के लिए ड्राई डे घोषित रहेगा। इस दौरान शराब दुकान और सभी बार बंद रखे जाएंगे कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने रायपुर जिले की कुछ शराब दुकान बंद रखने का आदेश जारी किया है ।। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में कांकेर,महासमुंद, और राजनांदगांव सीट पर मतदान होना है । इस लिहाज से महासमुंद और गरियाबंद जिले की 3 किलोमीटर की सीमा में स्थित रायपुर जिले की सीमा में अंतर्गत संचालित होने वाली शराब दुकान 24 अप्रैल की शाम 5:00 बजे से 26 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने तक बंद रहेगी । इसके साथ ही राजनांदगांव महासमुंद कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी इस अवधि में शराब दुकान बंद रहेगी।।

Social Share or Summarize with AI
Scroll to Top