महासमुंद : दारू पीना छोड़ दिया है, शरीफ हो गया है कहकर की गाली गलौज, मना करने पर पीटा

news-details

महासमुंद : दारू पीना छोड़ दिया है, सरीफ हो गया है कहकर की गाली गलौज, मना करने पर पीटा

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में शादी कार्यक्रम में खाना खाने जाने के दौरान एक व्यक्ति ने दारू पीना छोड दिया है, सरीफ हो गया है कहकर अश्लील गाली गलौज की. जिसे मना करने पर मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड न. 03 मरार पारा खरोरा निवासी हेमंत चन्द्राकर ने पुलिस को बताया की वह 19 अप्रैल को रात करीब 09:30 बजे मोहल्ले के अश्वनी ढीमर के घर शादी कार्यक्रम में गया हुआ था. शादी घर में स्टॉल के पास खाना खाने जा रहा था. तभी गांव का छोटू चन्द्राकर आया और बोला कि आज कल तु दारू पीना छोड दिया है सरीफ हो गया है कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा. गाली गुप्तार करने से मना करने पर गुस्सा होकर हेमंत को अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से तथा पंच से मारपीट किया. मारपीट से उसे चोट लगी है. घटना को वहां पर उपस्थित महेश चन्द्राकर, तेजा चन्द्राकर एवं माकु चन्द्राकर देखे सुने व बीच बचाव किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी छोटू चन्द्राकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

Social Share or Summarize with AI
Scroll to Top