बसना विकासखंड के अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया
बसना :- विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकास खण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव द्वारा संकुल केन्द्र बड़ेटेमरी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भठोरी, छिर्राचुआ, खवासपाली, बड़ेटेमरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला,हाईस्कूल बड़ेटेमरी का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारीद्वय द्वारा अपार आईडी बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, नवोदय चयन परीक्षा में छात्रों को बिठाने,CG vsk एप में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, विद्यार्थी विकास सूचकांक,शिक्षक डायरी, मुस्कान पुस्तकालय,गणित कार्नर,विज्ञान कार्नर एवं लर्निंग कार्नर,परीक्षा पे चर्चा 2025, जादुई पिटारा,राज्य छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन आदि विषयों पर विस्तृत रूप से दिशा निर्देश देते हुए शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही समय सारणी अनुसार विद्यालय संचालन करने का गया,अन्यथा कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई।
अधिकारियों के पूरे निरीक्षण के दौरान एफएलएन डीआरजी बसना शरण कुमार दास साथ ही संकुल समन्वयक वारिश कुमार उपस्थित रहे और सभी निर्देशों का पूर्ण पालन संकुल में करवाने की बात कही गई।

